भारत एक विशाल समुद्री तटरेखा वाला देश है, जिसकी तटीय सीमा प्राकृतिक, सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। लगभग 11,098 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा भारत को अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर से जोड़ती है। यह तटरेखा केवल देश की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि व्यापार, मत्स्य पालन, पर्यटन और सांस्कृतिक आदानप्रदान का प्रमुख केंद्र भी है। भारत की तटीय सीमा नौ तटीय राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर बनी है, जो विविध भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं का परिचय कराती है।